फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक पर पथराव कर चालक से 20 हजार लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल में धान खाली करके जैतपुर जा रहे ट्रक चालक को बाइक सवार चार बदमाशों ने रोक लिया। इसके बाद बदमाशों ने ट्रक पर ईंट व पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। इस दौरान बदमाशों ने ट्रक चालक को धमकाकर उससे 20 हजार की नकदी व मोबाइल लूट लिया। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में चारों आरोपियों पर लूट का केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नोएडा निवासी शेरखान ने छछरौली पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ट्रक चालक है। बुधवार को वह कैथल में धान लेकर गया था। वहां पर ट्रक से धान खाली करके छछरौली के गांव जैतपुर जा रहा था। रास्ते में कोट गांव के पास दो बाइक पर सवार चार युवकों ने उनको सड़क पर रोक लिया। युवकों ने ट्रक के खिड़कियों के शीशों पर पत्थर व डंडे बरसाए और उसे धमकाते हुए उनके पास से 20 हजार लूट कर मौके से फरार हो गए। युवकों के मौके से फरार होने के तुरंत बाद ट्रक चालक ने बताया कि इसकी सूचना उसने पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची छछरौली पुलिस टीम ने घटना स्थल का मौका किया।
विज्ञापन

थाना छछरौली प्रभारी पृथ्वी सिंह ने बताया कि ट्रक चालक की शिकायत पर चार अज्ञात युवकों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें