फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने पांच हजार और मोबाइल लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के ज्योति होटल के नजदीक देर शाम बाइक सवार दो बदमाशों एक युवक को रोककर उससे पांच हजार की नकदी व मोबाइल छीन लिया। आरोपी उसे धमकाते हुए वहां से फरार हो गए। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी दो अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

शिवपुरी बी कॉलोनी निवासी हिमांशु शर्मा ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह किसी काम से यमुनानगर आया था। काम समाप्त कर देर रात करीब आठ बजे घर लौट रहा था। जब वह वर्कशॉप रोड स्थित ज्योति होटल के नजदीक पहुंचा तो पीछे से बाइक पर सवार होकर दो युवक आए। आरोपियों ने आते ही उसे रोक लिया। आरोपियों ने धमकाते हुए उसे पकड़ लिया और उसकी जेब से पांच हजार की नकदी व मोबाइल छीन लिया। इसके बाद आरोपी उसे धमकाते हुए मौके से फरार हो गए। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने आरोपियों का पीछा कर उन्हें पकड़ने का प्रयास किया लेकिन आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गए। उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात आरोपी युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें