फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने मजदूर को लूटा

विज्ञापन
robbery - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
फैक्टरी से नौ हजार रुपये मेहनताना लेकर बुआ के घर जा रहे मजदूर से तीन बदमाशों ने लूटपाट की। बदमाशों ने मजदूर के सिर में लोहे का पाइप मारकर उसे घायल कर दिया। इसके बाद उसका रुपयों व दस्तावेजों से भरा पर्स व मोबाइल लूट लिया। बदमाशों ने वारदात को अंजाम हमीदा हैड के पास दिया। पुलिस ने मामले में तीन अज्ञात युवकों पर केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एवरेस्ट फैक्टरी भेड़थल निवासी किरण ने बताया कि वह फैक्टरी में मजदूरी का काम करता है। शाम करीब पांच बजे फैक्टरी से छुट्टी करने के बाद उसने मालिक से नौ हजार रुपये मेहनताना लिया। आठ सौ रुपये उसके पर्स में पहले थे। मेहनताना लेकर वह शादीपुर स्थित अपनी बुआ के पास जा रहा था। जब वह हमीदा हैड के पास पहुंचा तो तीन अज्ञात युवकों ने उसे रास्ते में रोक लिया और उससे रुपये मांगने लगे। लेकिन उसने देने से मना कर दिया। जिसके बाद आरोपियों ने उससे मारपीट करनी शुरू कर दी है। उसने आरोपियों का विरोध किया तो आरोपियों ने उसके सिर में लोहे का पाइप से वार कर उसे घायल कर दिया। सिर में पाइप लगते ही उसकी आंखों में अंधेरा छा गया और वह बेहोश हो गया। जिसके बाद बदमाशों ने उसका पर्स व मोबाइल लूट लिया। पर्स में 9800 रुपये की नकदी, आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज व कागजात थे। होश आने पर वह अपनी बुआ के घर गया और आपबीती सुनाई। जिसके बाद उन्होंने उसे उपचार दिलवाया और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने उसके ब्यान लिए। पुलिस ने किरण की शिकायत पर अज्ञात युवकों पर केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई राजकुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें