फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने असलहों के बल पर लूटे 22 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
केमिस्ट की दुकान से दवाई लेकर लौट रहे टीवी चैनल के पत्रकार अशीष शर्मा से गन प्वाइंट पर तीन बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश पीछे से बाइक पर सवार होकर आए। देसी कट्टा व रॉड दिखाकर मोबाइल व पर्स लूट ले गए। पर्स में 22 हजार रुपये, क्रेडिट कार्ड, चैनल आईडी व अन्य दस्तावेज थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस ने मामले में तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शर्मा कॉलोनी कैंप निवासी आशीष शर्मा ने बताया कि वह एक न्यूज चैनल में प्रेस रिपोर्टर है। बुधवार रात वह कैंप मार्केट में केमिस्ट की दुकान से दवाई लेने गया था। रात करीब सवा दस बजे वह वहां से दवाई लेकर पैदल पैदल ही अपने घर लौट रहा था। जब वह कैंप के सुरेंद्र पब्लिक स्कूल के नजदीक पहुंचा तो उसके पीछे से बाइक पर सवार होकर तीन बदमाश आए। इससे पहले कुछ समझ पाता बदमाशों ने उसके पास आकर बाइक रोक ली। बाइक पर सवार तीनों लड़के नीचे उतरे और उसे रोक लिया। बदमाशों में से एक के हाथ में देसी कट्टा व दूसरे के हाथ में लोहे की रॉड थी। आते ही बदमाशों ने उस पर देसी कट्टा तान कर सबसे पहले उसका मोबाइल लूट लिया। इसके बाद आरोपी उसका पर्स लूटकर वहां से फरार हो गए। उसके पर्स में लगभग 22 हजार रुपये, उसका क्रेडिट कार्ड, न्यूज चैनल का आईडी कार्ड व अन्य दस्तावेज थे। आरोपियों ने जाते समय उसे जान से मारने की धमकी भी दी। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की तफ्तीश की। पुलिस ने मामले में तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एसआई सतीश कुमार का कहना है कि मामला दर्जकर लिया गया है। जांच कर रहे है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें