फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम से लौट रहे व्यक्ति से लूटे छह हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
काम समाप्त कर रादौर रोड से पैदल घर लौट रहे जम्मू कॉलोनी निवासी अशोक कुमार से बाइक सवार दो युवकों ने छह हजार रुपये छीन लिए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

जम्मू कालोनी बी निवासी अशोक कुमार ने बताया कि वह तड़के साढ़े चार बजे काम खत्म करके घर लौट रहा था। जब वह रादौर रोड पर पहुंचा तो बाइक पर सवार होकर दो युवक आए। आरोपियों ने आते ही उसे पकड़ लिया। जब तक वह कुछ समझ पाता आरोपियों ने उसकी जेब से छह हजार रुपये निकाल लिए। इसके बाद आरोपी उसे धक्का देकर मौके से भाग गए। उसने आरोपियों का पीछा कर उन्हें पकडऩे का प्रयास किया लेकिन आरोपी भागने में कामयाब हो गए। उसने घटना के बारे में परिजनों व पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें