फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिलोकपुर के नवरात्र मेले के लिए रोडवेज चलाएगा दस बसें

विज्ञापन
यमुनानगर बस स्टैंड। - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
यमुनानगर। त्रिलोकपुर में लगने वाले शारदीय नवरात्र मेले में जिले के लोगों के जाने व वापस लौटने में आसानी हो, इसके लिए रोडवेज के अफसरों ने तैयारी शुरू कर दी है। चूंकि जिले से हजारों श्रद्धालुओं का मेले में आना-जाना रहता है, इसलिए मेले के दौरान यमुनानगर बस स्टैंड से त्रिलोकपुर तक रोडवेज की विशेष बस सेवा चलाने की योजना है। इसके लिए मेले के दिनों में दूसरे रूटों से हटाकर दस बसें त्रिलोकपुर रूट पर लगाई जाएंगी। इनमें पांच बसों के टाइम तय होंगे, वहीं पांच बसें रिजर्व में रख ऑन डिमांड चलाई जाएंगी।
विज्ञापन

बता दें कि जिले की सीमा से लगते हिमाचल प्रदेश के सिरमौर स्थित त्रिलोकपुर मंदिर मां आदिशक्ति बाला सुंदरी को समर्पित हैं, जो जिले के काफी लोगों की कुलदेवी भी हैं। इसी कारण त्रिलोकपुर धाम में हर वर्ष लगने वाले चैत्र व शारदीय नवरात्र मेले में जिले से हजारों लोग जाते हैं। इनमें चैत्र नवरात्र से शारदीय नवरात्र के मेले में श्रद्धालु कम पहुंचते हैं। हर वर्ष चैत्र नवरात्र के मेले पर तो हरियाणा रोडवेज की त्रिलोकपुर रूट पर 20 से 25 बसों की सर्विस रहती है, पर इस बार शारदीय नवरात्र के मेले पर भी हरियाणा रोडवेज की ओर से श्रद्धालुओं की राहत के लिए त्रिलोकपुर रूट पर बसों की सर्विस देने की तैयारी है।
वर्जन
त्रिलोकपुर मेले के लिए शारदीय नवरात्र पर रोडवेज बसों की यमुनानगर से त्रिलोकपुर रूट पर विशेष बस सेवा रखेंगे। रूट के लिए दस बसें चलाने की प्लानिंग है, जिनमें पांच बसों के टाइम तय कर अन्य पांच को रिजर्व में रख ऑन डिमांड चलाएंगे। - बालकराम, यमुनानगर डिपो महाप्रबंधक, हरियाणा रोडवेज।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें