फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: त्रिलोकपुर के लिए रोडवेज आज से चलाएगा पांच बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। हिमाचल प्रदेश के त्रिलोकपुर स्थित मां बाला सुंदरी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए इस बार नवरात्र में रोडवेज विभाग ने विशेष इंतजाम किए हैं। 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्रों को देखते हुए हर साल की तरह इस बार भी यमुनानगर डिपो द्वारा विशेष बस सेवा संचालित की जाएगी, जिससे श्रद्धालुओं की यात्रा को सुगम बनाया जा सके। रोडवेज विभाग की ओर से त्रिलोकपुर के लिए पांच बसें चलाई जाएंगी। इन बसों के संचालन के लिए हिमाचल प्रदेश से आवश्यक परमिट प्राप्त कर लिया गया है। विभाग ने बसों की व्यवस्था, रूट प्लान और टाइम टेबल को अंतिम रूप दे दिया है, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बस अड्डा यमुनानगर से त्रिलोकपुर के लिए पहली बस वीरवार सुबह सात बजे रवाना होगी। इसके बाद सुबह आठ बजे और नौ बजे भी बसें चलाई जाएंगी। इसके अतिरिक्त यात्रियों की संख्या को देखते हुए आगे और बसों का संचालन किया जाएगा, ताकि बढ़ती भीड़ को संभाला जा सके। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए त्रिलोकपुर में अस्थायी बस स्टैंड भी बनाया गया है। वहां से सवारी पूरी होने के बाद ही बस यमुनानगर के लिए लौटेगी।
जानकारी के अनुसार मां बाला सुंदरी मंदिर यमुनानगर और आसपास के क्षेत्रों के हजारों लोगों की कुल देवी हैं। नवरात्र के दौरान यहां भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इसके अलावा वर्षभर भी लोग माता के दर्शन के लिए त्रिलोकपुर जाते रहते हैं। हालांकि कई लोग निजी वाहनों से यात्रा करते हैं, लेकिन बड़ी संख्या में ऐसे श्रद्धालु भी हैं जो सार्वजनिक परिवहन पर निर्भर रहते हैं। खासकर लंबी दूरी और पहाड़ी मार्ग को देखते हुए रोडवेज बस सेवा को अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक विकल्प माना जाता है।
विज्ञापन


वर्जन:
नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए विशेष बस सेवा शुरू की जा रही है। विभाग द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और यात्रियों की संख्या बढ़ने पर अतिरिक्त बसें भी चलाई जाएंगी। रोडवेज बस चलने से नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

- बलविंद्र सिंह, ड्यूटी इंस्पेक्टर, बस अड्डा यमुनानगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें