गुम हुए बैग को मालिक को लौटाते रोडवेज कर्मचारी। स्वयं
यमुनानगर। हरियाणा रोडवेज यमुनानगर डिपो के चालक और परिचालक ने बस में छूटा बैग उसके मालिक को लौटा दिया। सबीलपुर गांव निवासी हरिदास यमुनानगर से दिल्ली जाने वाली बस में सफर कर रहे थे। इस दौरान उनका बैग बस में छूट गया, जिसमें विदेश जाने के जरूरी दस्तावेज और अन्य सामान था। ड्यूटी इंचार्ज जय कुमार ने बताया कि बस के चालक रवि कुमार और परिचालक संदीप कुमार ने बैग सुरक्षित रखकर डिपो में जमा करवा दिया। शनिवार को पहचान के बाद बैग हरिदास को सौंप दिया गया। बैग मिलने पर उन्होंने रोडवेज कर्मचारियों का आभार जताया। संवाद