राजकीय विद्यालय जगाधरी में कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोग। संस्थान
जगाधरी। राजकीय आदर्श संस्कृत वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को संत शिरोमणि रविदास के 650वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में परमाल सिंह, सेवानिवृत्त वायुसेना अधिकारी चेलाराम पटवारी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बूड़िया से अंग्रेजी प्राध्यापक नीलम सिंह ने कहा कि संत गुरु रविदास ने समाज को जात-पात, भेदभाव, ऊंच-नीच तथा सामाजिक कुरीतियों से ऊपर उठकर मानवता, समानता, प्रेम, भाईचारे और सद्भाव का संदेश दिया। उनके विचार आज भी प्रासंगिक है। इस मौके पर विद्यालय प्रभारी भारती अरोड़ा, वरिष्ठ प्राध्यापक गुरविंद्र सिंह, राजेश वर्मा, राजीव नंदा, अर्जुन गुप्ता, रजनी, गायत्री, रचना, किरण सहित अन्य उपस्थित रहे।