फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: रोडवेज बसों में पैनिक बटन तो लगे पर यात्रियों को नहीं जानकारी

Thu, 28 May 2026 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
रोडवेज बस में लगा पैनिक बटन। संवाद
विज्ञापन
सचिन शर्मा
विज्ञापन

यमुनानगर। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हरियाणा रोडवेज की बसों में लगाए गए पैनिक बटन जागरूकता के अभाव में निष्क्रिय साबित हो रहे हैं। यमुनानगर डिपो की 20 इलेक्ट्रिक बसों और साथ ही नए मॉडल की बसों में यह सुविधा उपलब्ध है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि अब तक एक बार भी किसी यात्री ने इसका इस्तेमाल नहीं किया। ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा के लिए बनाई गई यह व्यवस्था महज औपचारिकता बनकर रह गई है।

रोडवेज की सभी बसों में व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस के साथ पैनिक बटन को कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है। बटन दबाते ही बस की लोकेशन और आपातकालीन संदेश चालक और परिवहन विभाग के अधिकारियों तक तुरंत पहुंचता है। इसके बावजूद सफर के दौरान यात्रियों के बीच विवाद, अभद्रता और चालक-परिचालक से संबंधित शिकायतों में भी इसका उपयोग नहीं हो पा रहा है। यात्रियों का कहना है कि उन्हें बसों में लगे पैनिक बटन के बारे में पर्याप्त जानकारी नहीं है। कई यात्रियों को यह भी डर रहता है कि गलती से बटन दबाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई न हो जाए।
विज्ञापन

बसों के अंदर इस सुविधा के उपयोग से संबंधित कोई स्पष्ट निर्देश या जागरूकता संदेश भी प्रदर्शित नहीं किए गए हैं। वहीं, रोडवेज स्टाफ भी यात्रियों को इस सुविधा की जानकारी देने में सक्रिय नहीं दिख रहा। रोडवेज जीएम संजय रावल ने बताया कि यात्रियों को जागरूक करने के लिए बसों में पोस्टर लगाए जाएंगे और चालक-परिचालकों को भी पैनिक बटन के उपयोग की जानकारी देने के निर्देश दिए जाएंगे।
-
बटन के बारे में कोई जानकारी नहीं
यात्री राजीव ने बताया कि बसों में लगे पैनिक बटन के बारे में कोई जानकारी नहीं है। न तो किसी चालक-परिचालक ने बताया और न ही बस में कोई निर्देश लगे हैं।
-
जागरूकता से कर सकेंगे इस्तेमाल

यात्री योगेश ने बताया कि बसों में पैनिक बटन तो लगे हैं, लेकिन इनके उपयोग की जानकारी यात्रियों तक नहीं। जागरूक होने पर लोग आपातस्थिति में इसका इस्तेमाल कर सकेंगे।
विज्ञापन

-

बसों में लगाए गए पैनिक बटन यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्थापित किए गए हैं। यात्रा के दौरान किसी भी आपातस्थिति, विवाद या असुरक्षा महसूस होने पर यात्री इस बटन को दबाकर तुरंत सहायता प्राप्त कर सकते हैं। बटन दबाते ही संबंधित कंट्रोल रूम को सूचना पहुंच जाती है, जिससे तुरंत आवश्यक कार्रवाई की जा सकती है। - दिवाकर सिन्हा, प्रबंधक, सिटी बस सेवा।

रोडवेज बस में लगा पैनिक बटन। संवाद

रोडवेज बस में लगा पैनिक बटन। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें