संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। जिले में मंगलवार को जमकर बारिश हुई। सुबह पांच से दस बजे तक शहरी क्षेत्र में 80 एमएम बारिश हुई। बारिश से शहर की कॉलोनियां व गलियां व सड़कें तालाब बन गईं। बारिश रुकने के चार घंटे बाद पानी उतरा और लोगों ने राहत की सांस ली। सुबह पांच बजे शुरू हुई बारिश दोपहर एक बजे तक जारी रही।
हालांकि तेज बारिश चार घंटे हुई और इसके बाद मध्यम व हल्की बारिश रही। परंतु इससे शहर की गलियों में तीन फीट तक पानी भर गया। घरों में पानी भरने से सामान तक खराब हो गया है। पानी भरने पर नगर निगम को शक्ति नगर और गोबिंदपुरी का रास्ता ही बंद करना पड़ा।
बारिश से शहर की निचली कॉलोनियां डूब गई, वहीं शहर के पॉश इलाकों में तीन फीट तक पानी भरा। इसके अलावा सहारनपुर अंबाला पुराना नेशनल हाईवे पर पानी भरने वाहनों की रफ्तार थम गई। हालात ऐसे रहे कि यमुनानगर-कुरुक्षेत्र स्टेट हाईवे और पुराना हाईवे पर पानी भरने से आवाजाही प्रभावित रही।
कई वाहनों में पानी घुसने वे रास्ते में ही बंद हो गए और लोगों को पानी में खड़े होकर धक्के लगाना पड़ा। शहर में पानी निकासी की ऐसी अव्यवस्था देखकर लोगों ने बारिश से तौबा कर ली। विश्वकर्मा चौक से निकल रहा नाला ओवरफ्लो हो गया और पानी हाईवे और गलियों तक चढ़ गया।
शहर के कैंप क्षेत्र की एक दर्जन से ज्यादा कॉलोनियों में पानी भरा। हालांकि नगर निगम की टीमें निकासी में जुटी रहीं। नालों की सफाई न होने और निकासी प्रबंधन नाकाफी होने से बारिश में शहर की निचले इलाकों में ही नहीं बल्कि ऊंचे व पॉश क्षेत्रों में भी जलभराव हुआ। बारिश के स्कूल कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों को दिक्कत हुई। ऐसे में स्कूलों में उपस्थिति 15 फीसदी से भी कम दर्ज की गई।
जगाधरी की दुकानों व घरों में घुसा पानी
दो दिन पहले जगाधरी के मटका चौक पर जहां सीएम ने मैराथन को हरी झंडी दिखाई थी। वह क्षेत्र मंगलवार को बारिश में पूरी तरह डूबा नजर आया। मटका चौक, रेलवे रोड बाजार, झंडा चौक, पत्थरों वाला बाजार, सिविल लाइन, पटरी मोहल्ला, बूड़िया गेट सहित तमाम क्षेत्रों में पानी भर गया। हालात ऐसे रहे कि पानी घरों व दुकानों में मार करने लगा और लोगों को बचाव के प्रबंध करने पड़े। इसके चलते लोगों नगर निगम और अधिकारियों के प्रति भारी रोष देखने को मिला।
यहां हुआ सबसे ज्यादा जलभराव:
शहर के पुराना हमीदा की खड्ढा कॉलोनी, आनंद कॉलोनी, गढ़ी रोड, पुराना सहारनपुर हाईवे, जम्मू कॉलोनी, ममीदी, जोडि़या, दामला, कैंप, खड्ढा कॉलोनी, लक्ष्मी नगर, वीना नगर, आदर्श नगर, गांधीनगर, चांदपुर, लेबर कॉलोनी, विजय कॉलोनी, लाजपत नगर, जोगिंद्र नगर, औद्योगिक क्षेत्र, बस स्टैंड, मॉडल टाउन, मॉडल कॉलोनी, जमना गली, चूना भट्टी, विश्वकर्मा मोहल्ला, सिटी सेंटर, गोल्डनपुरी कॉलोनी, दशमेश कॉलोनी, खालसा कॉलोनी रोड, आजाद नगर की सभी गलियों में, चौधरी कॉलोनी, मधु कॉलोनी, प्रह्लादपुरी, मधु नगर कॉलोनी, शांति कॉलोनी, पातालपुरी, चिट्टा मंदिर, गधौली, तेजली, छोटी लाइन, प्रेम नगर, सरोजनी कॉलोनी, जसवंत कॉलोनी, गुर्जर नगर, सावनपुरी कॉलोनी, दुर्गा गार्डन, सेक्टर-17, सेक्टर-18, सेक्टर-15, जय सिटी, मटका चौक, रेलवे रोड बाजार, स्कूल रोड, नगर निगम के सामने बाजार, पत्थरवाला बाजार, देवी भवन बाजार, खेड़ा बाजार, बूडि़या चुंगी रोड, पटरी मोहल्ला, वार्ड नंबर तीन, वार्ड पांच, भारत सेवक नगर, सरस्वती कॉलोनी, बूड़िया रोड, बूड़िया बाजार जलभराव के लोग परेशान रहे।
तीन डिग्री लुढ़का तापमान, पूरे सप्ताह बारिश के आसार
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। लगातार बारिश से तापमान में कमी देखने को मिली। इस दौरान तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस से ज्यादा की की कमी दर्ज की गई।
रविवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा पहुंच गया था। परंतु सोमवार को कुछ देर की बारिश से इसमें कमी आई और तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक रहा। वहीं, मंगलवार को बारिश से अधिकतम तापमान 28.4 और न्यूनतम 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान 114 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली हवा ने मौसम में ठंडक बनाए रखी।
मौसम विभाग ने पूरा सप्ताह बारिश की संभावना जताई है। कृषि विज्ञान केंद्र के डॉ. अजीत सिंह ने बताया कि इस सप्ताह रविवार तक बारिश की संभावना बन रही है। इस दौरान तीन दिन तेज और अन्य दिन मध्यम बारिश होने के आसार हैं। बारिश से तापमान 27 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे जा सकता है।
बारिश से शक्ति नगर में हुआ जलभराव। संवाद
बारिश से शक्ति नगर में हुआ जलभराव। संवाद
बारिश से शक्ति नगर में हुआ जलभराव। संवाद
बारिश से शक्ति नगर में हुआ जलभराव। संवाद
बारिश से शक्ति नगर में हुआ जलभराव। संवाद