फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों को पढ़ाया सड़क सुरक्षा का पाठ

Wed, 22 May 2024 04:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। शिक्षा विभाग की ओर से चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को मुंडाखेड़ा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कार्यक्रम करवाया गया। जिला नोडल अधिकारी महेंद्र सिंह कलेर ने बताया कि विद्यार्थियों को प्रेरणादायक वीडियो दिखाकर यातायात के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।
वहीं इसके अंतर्गत भाषण, पेंटिंग, नारा लेखन व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं भी करवाई जा रही हैं। इसके अलावा स्कूलों में शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन की शपथ दिलाई जाती है। मुंडाखेड़ा में प्राचार्या पुष्पेंद्र कौर ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन करके सड़क हादसों में कमी लाई जा सकती है।
विज्ञापन

कलेर ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने अध्यापकों व विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई। कलेर कहा कि यातायात नियमों का पालन करके ही सड़क दुघर्टनाओं को रोका जा सकता है। दोपहिया वाहन चलाते हुए हेलमेट का प्रयोग करें। वहीं कार इत्यादि चलाते समय सीट बेल्ट जरूर लगानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि जीवन अनमोल है जिसे बचाने के लिए हमें सड़क पर नियम से चलाना चाहिए। निर्धारित गति से वाहन चलाना चाहिए। ओवरस्पीड हादसों की सबसे बड़ी वजह है। नशा करके कभी वाहन नहीं चलाना चाहिए। कलेर ने कहा कि यातायात नियमों का पालन पुलिस के डर से नहीं बल्कि स्वयं व दूसरों की जान की सुरक्षा के लिए करें।
विज्ञापन

हिंदुस्तान स्काउट्स एवं गाइड्स डीओसी स्काउट्स राकेश गुप्ता ने विद्यार्थियों को प्रेरणादायक वीडियो दिखाई। वहीं विद्यार्थियों की सड़क सुरक्षा नियमों पर आधारित प्रश्नोत्तरी करवाई। इस दौरान सभी विद्यार्थियों व अध्यापकों ने सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की शपथ ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें