फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खस्ताहाल सड़कों को भूला प्रशासन, अच्छी सड़कों की हो रही मरम्मत

Sat, 05 Sep 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बरसात के दौरान खस्ताहाल हुईं सड़कों की प्रशासन को परवाह नहीं हैं। इनमें अधिकतर सड़कें मॉडल टाउन की हैं। दूसरी तरफ प्रशासन उन सड़कों की मरम्मत करवा रहा है जो फिलहाल ठीकठाक हालत में हैं। खस्ताहाल सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे पड़ चुके हैं। इससे एक ओर जहां वाहन चालक परेशान हो रहे हैं, वहीं दूसरी तरह राहगीरों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


सड़क नंबर वन
मॉडल टाउन में एसडी पब्लिक स्कूल से जब्बीवाला गुरुद्वारे की ओर जाने वाली सड़क पर बने गड्ढों से निकली बजरी और पत्थर सड़क पर बिखरे पड़े हैं। इनके कारण कोई भी दोपहिया वाहन चालक चोटिल हो सकता है। चार पहिया वाहनों के नीचे आने से पत्थर छिटककर गोली की तरह निकलते हैं, जिससे राहगीर घायल हो सकते हैं।

सड़क नंबर दो
मॉडल टाउन में यमुना क्लब के नजदीक सड़क टूटकर बजरी में तब्दील हो रही है। यह शहर के पॉश इलाके की मेन मार्केट में है। सड़क इस कदर क्षतिग्रस्त है कि दोपहिया वाहन चालकों के गिरने का डर बना हुआ है।
विज्ञापन


सड़क नंबर तीन
गोबिंदपुरी रोड पर सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। आलम यह है कि सड़क से बचने के लिए वाहन चालक रांग साइड से वाहन निकालते हैं। इससे सामने से आ रहे वाहन से भिड़ंत होने का खतरा बना रहता है। सड़क की मरम्मत के नाम पर यहां रोड़ी डाली गई है  लेकिन वह भी अब बाहर निकलने लगी है।

सड़क नंबर चार
गोबिंदपुरी रोड पर ही एनजी मॉल के नजदीक सड़क पूरी तरह उखड़ चुकी है। यहां से स्पीड में वाहन निकालने पर दोपहिया वाहनों के स्लिप होने का खतरा बना रहता है। वहीं सड़क पर बने गड्ढों के कारण वाहनों को नुकसान पहुंच रहा है।

सड़क नंबर पांच
बारिश का जगाधरी रोड पर खास फर्क नहीं पड़ा है लेकिन इस सड़क पर मरम्मत करवा दी गई है। सड़क पर तारकोल की मोटी परत बिछाई गई है। यदि यहां सड़क की मरम्मत न भी होती तो कोई फर्क न पड़ता।

क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए करीब 10 लाख के टेंडर आमंत्रित किए गए थे, लेकिन किसी ठेकेदार ने टेंडर नहीं भरा। अब दोबारा टेंडर जारी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सुनील भल्ला, एमई, यमुनानगर-जगाधरी नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें