फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहड़ी में देखा तेंदुआ, दहशत में लोग

Thu, 03 Sep 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव मोहड़ी में ग्रामीणों ने तेंदुआ देखा है जिस कारण पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने घर से बाहर निकलना व खेतों में जाना बंद कर दिया है। गांव के गुरदयाल सिंह, गुरनाम, संजू, रणबीर, राम ईश्वर, महीपाल, मुखत्यार सिंह, नरजंन, मांगेराम ने बताया कि कुछ दिन पहले उन्हें खेतों में तेंदुआ दिखाई दिया था।
विज्ञापन


ग्रामीणों को भय सता रहा है कि कहीं शिकार के लालच में तेंदुआ गांव की ओर रुख न कर ले। किसान गुरदयाल सिंह ने बताया कि दो दिन पूर्व वह शाम को अपने खेतों में घास की कटाई कर रहा था, इसी दौरान खेत से कुछ दूरी पर एक जंगली जानवर गुजर रहा था।

उन्होंने ध्यान से देखा तो पाया कि वह तेंदुआ था और देखते ही वह धान के खेत में जा घुसा और गायब हो गया। मंगलवार सुबह भी गांव के युवक मोहित चहल, गौरव, राहुल, प्रदीप, गांव के बाहर मुख्य सड़क पर दौड़ लगा रहे थे, इस दौरान उन्हें सड़क के किनारे तेंदुआ दिखाई दिया।
विज्ञापन


उन्होंने तुरंत इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों के पहुंचने से पहले तेंदुआ खेतों में जो चुका था। ग्रामीण तेंदुए के भय से रात-रात भर जागकर पहरा दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें