फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में बसपा नेता व पिता-पुत्र सहित चार की मौत

Tue, 19 Jul 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर।
विज्ञापन
हादसा - फोटो : यमुनानगर
विज्ञापन
सड़क हादसों में पिता पुत्र व बसपा नेता सहित चार लोगों की मौत हो गई। पहला हादसा अंबाला रोड पर भंभौली के नजदीक कार व आमों से भरी मैक्सी कैब में हुआ। जिसमें बसपा नेता खदरी निवासी अनित जेलदार की मौत हो गई। दूसरा हादसा मंगलवार सुबह सहारनपुर कुरुक्षेत्र मार्ग पर धौड़ंग के नजदीक हुआ। यहां नाचरौन निवासी पिता-पुत्र की मौत हो गई। पांसरा के नजदीक हुए तीसरे हादसे में ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने तीनों मामलों में कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिए।
विज्ञापन


खदरी निवासी अनित कुमार जेलदार (38) बसपा नेता थे और पूर्व डिप्टी स्पीकर अकरम खान के नजदीकी बताए जाते थे। सोमवार को अनित अपनी कार में गंदापुरा स्थित अपने भाई की ससुराल में गए थे। देर रात करीब साढ़े दस बजे वह वहां से वापस घर लौट रहे थे। जगाधरी अंबाला रोड पर जब वह गांव भंभौली के नजदीक पहुंचे तो सामने से तेज गति से आ रही आमों से भरी मैक्सी कैब ने उनकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज भी कि कार जिस दिशा से आ रही थी, उसी दिशा में वापस मुड़ गई। वहीं आमों से भरी मैक्सी कैब सड़क किनारे पलट गई। हादसे में अनित कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही छप्पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच की। एक पुलिस कर्मी ने अनित कुमार को पहचान लिया और हादसे की सूचना परिजनों को दी। परिजनों ने मौके पर आकर अनित की शिनाख्त की। शिनाख्त होने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।

ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराकर पेड़ से टकराई कार, बाप-बेटे की मौत
दूसरा हादसा सहारनपुर-कुरूक्षेत्र हाइवे पर गांव धौड़ंग के नजदीक हुआ। यहां ट्रैक्टर-ट्राली की साइड लगने से कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिससे कार में सवार बाप-बेटे की मौत हो गई। बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान बृजेश प्रताप चौहान व नाचरौन सरपंच कर्म सिंह ने बताया कि उनके गांव का मनोज कुमार (36) अपने पिता नंबरदार गंगा राम (75) को दवाई दिलवाने के लिए यमुनानगर सिविल अस्पताल में लेकर आ रहा था। मंगलवार सुबह साढ़े दस बजे के करीब जब उनकी कार सहारनपुर-कुरूक्षेत्र स्टेट हाइवे पर गांव धौड़ंग के नजदीक पहुंची तो उनकी कार ट्रैक्टर-ट्राली की साइड लगने से अनियंत्रित हो गई। जिससे कार सड़क की साइड में खड़े पेड़ से जा टकराई। हादसे में मनोज व उसका पति गंगाराम गंभीर रूप से घायल हो गए। आस पास के लोगों ने उन दोनों को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती करवाया।  जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से युवक की मौत :
तीसरा हादसा नेशनल हाईवे 73 पर पांसरा के नजदीक हुआ। यहां ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से घायल हुए युवक की पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हो गई। सहारनपुर के गांव नासरूला निवासी दिनेश कुमार ने बताया कि उनके गांव का अश्वनी उर्फ सन्नी (22)अपनी बाइक पर किसी काम के लिए यमुनानगर आया था। चंडीगढ़ रुड़की नेशनल हाईवे 73 पर जब वह पांसरा के नजदीक पहुंचा तो सामने से तेज गति से आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर अज्ञात ट्रैक्टर ट्रॉली चालक के खिलाफ केस दर्जकर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें