रादौर। भारतीय किसान यूनियन के रादौर ब्लॉक के अध्यक्ष अशोक डांगी ने कहा कि दामला में टूटी सड़क को लेकर पांच अगस्त को रोड जाम करने का जो आह्वान किया था, उसको स्थगित कर दिया गया।
उन्होंने कहा कि इस मामले में डीसी कैप्टन मनोज कुमार के आश्वासन के बाद सड़क की मरम्मत कराई जा रही है। डीसी ने आश्वस्त किया है कि बारिश के बाद सड़क को और अच्छे ढंग से दुरुस्त करवा दिया जाएगा, फिलहाल फौरी राहत दी जा रही है।
अशोक डांगी ने कहा कि इसके अलावा बिजली से जुड़े मुद्दों को लेकर पूरे जिले के किसान भाकियू के जिला अध्यक्ष सुभाष गुर्जर के नेतृत्व में पांच अगस्त को एसई कार्यालय पर महापंचायत कर कार्यालय का घेराव करेंगे। मौके पर महेंद्र चमरौड़ी मंडल उपाध्यक्ष, साहिल सेतिया उपाध्यक्ष, कुलविंद्र सिंह सिद्धू प्रचार मंत्री, मदन लाल कांजनू महासचिव रादौर, विनोद कुमार, राजेश कुमार मौजूद रहे।