फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पुलिया क्षतिग्रस्त होने से हादसे का खतरा

Wed, 13 May 2026 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
सरस्वती अजात आश्रम में जाने वाली क्षतिग्रस्त पुलिया। संवाद - फोटो : संगीता।
विज्ञापन
व्यासपुर। साढौरा रोड के पास सरस्वती अजात आश्रम जाने वाले मार्ग पर बनी पुलिया क्षतिग्रस्त हो चुकी है। आश्रम के संत स्वामी कृष्णानंद सरस्वती महाराज और सेवक सुमन कुमार ने बताया कि करीब तीन-चार महीने पहले पुलिया के नीचे की मिट्टी धंस गई थी, जिससे इसके दोनों किनारे कमजोर हो गए। बाइक, कार और अन्य छोटे-बड़े वाहन भी इसी रास्ते से आश्रम परिसर की पार्किंग तक पहुंचते हैं। पुलिया की हालत लगातार खराब होती जा रही है, जिससे हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। उन्होंने बताया कि समस्या से प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है। उन्होंने प्रशासन से जल्द मरम्मत करवाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें