यमुनानगर। सह नोडल अधिकारी जनगणना पीयूष गुप्ता ने मंगलवार को गांव नागल खजूरी का दौरा कर जनगणना कार्य का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कर्मचारियों से कहा कि जनगणना के काम में लापरवाही बरते पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने सर्कल की सुपरवाइजर रचना वे एचएलबी के प्रगणक प्रदीप की कार्यों की जांच की और मौके पर एचएलओ एप के माध्यम से किए जा रहे सर्वे कार्य को भी बारीकी से देखा और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जिले में जनगणना कार्य में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों के कार्यों का विभिन्न अधिकारियों द्वारा लगातार औचक निरीक्षण किया जाएगा, ताकि कार्य पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ संपन्न हो सके।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जनगणना का पहला चरण 30 मई तक जारी रहेगा। इस चरण में मकानों का सूचीकरण किया जा रहा है, जिसमें आवासीय, गैर-आवासीय व सह-आवासीय भवनों के साथ-साथ व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और धार्मिक स्थलों का भी सर्वे किया जाएगा। पीयूष गुप्ता ने कहा कि सेंसस एक्ट 1948 के तहत जनगणना कर्मियों को अपनी ड्यूटी गंभीरता से निभानी होगी। यदि किसी स्तर पर लापरवाही पाई गई तो संबंधित कर्मचारी के खिलाफ सजा व जुर्माने सहित कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने नागरिकों से भी जनगणना टीम को सही जानकारी देने और सहयोग करने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि नागरिकों द्वारा दी गई जानकारी पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी तथा इसका किसी वेलफेयर स्कीम पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। इस अवसर पर जनगणना को-ऑर्डिनेटर निधि भाटिया भी मौजूद रहीं।