फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: चांदपुर बाईपास के कट पर हादसे का खतरा

Sun, 20 Sep 2026 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
चांदपुर कट से गुजरते वाहन। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। चांदपुर बाईपास पर बना कट वाहन चालकों के लिए लगातार खतरा बना हुआ है। पुल से मुख्य मार्ग की ओर आने वाले वाहन तेज रफ्तार में सीधे सड़क पर पहुंच जाते हैं। कट पर पर्याप्त बैरिकेडिंग और सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने के कारण मुख्य मार्ग पर चल रहे वाहनों से टक्कर की आशंका बनी रहती है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग की ओर से अब तक इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया है।

चांदपुर कट पर पुल से उतरने के बाद वाहनों की रफ्तार नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। वाहन चालक बिना किसी प्रभावी अवरोध के सीधे मुख्य मार्ग पर पहुंचते हैं। दूसरी ओर मुख्य सड़क पर दोनों दिशाओं से वाहनों की आवाजाही रहती है। ऐसे में अचानक मुख्य मार्ग पर पहुंचने वाले वाहन दूसरे वाहनों के सामने आ जाते हैं। इससे यहां आमने-सामने की टक्कर का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार कट पर कई बार सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग उठ चुकी है। उनका कहना है कि यहां उचित बैरिकेडिंग, चेतावनी संकेतक और रफ्तार नियंत्रित करने की व्यवस्था होने से हादसों का खतरा कम किया जा सकता है। खासकर रात के समय कट पर स्थिति और अधिक जोखिम भरी हो जाती है।
रोड सेफ्टी को लेकर होने वाली बैठकों में अधिकारियों की ओर से जिले के संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा इंतजाम करने के निर्देश कई बार दिए जा चुके हैं। इसके बावजूद चांदपुर कट पर स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है। जिले में अधिक हादसों की आशंका वाले स्थानों में चांदपुर कट भी शामिल है। ऐसे में यहां सुरक्षा इंतजामों को लेकर प्रशासन की चुप्पी सवाल खड़े कर रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि कट का निरीक्षण कर तत्काल बैरिकेडिंग कराई जाए और वाहन चालकों को पहले से सचेत करने के लिए पर्याप्त संकेतक लगाए जाएं, ताकि संभावित हादसों को रोका जा सके।
विज्ञापन

हादसों पर नियंत्रण के लिए बैरिकेड लगाए गए है। वहीं यातायात सुचारु रखने के लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई है। वहीं कट के संबंध में अधिकारियों को अवगत कराया गया है। - संदीप कुमार, यातायात थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें