फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: युवकों ने लौटाए रास्ते में मिले 17 हजार रुपये

Tue, 16 Jun 2026 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
रास्ते में मिले पर्स व नकदी लौटाते युवक। स्वयं
विज्ञापन
प्रतापनगर। क्षेत्र के गांव अराइयांवाला के दो युवकों ने रास्ते में मिले 17 हजार रुपये और जरूरी दस्तावेजों से भरा पर्स उसके मालिक को सुरक्षित लौटा कर ईमानदारी का परिचय दिया। गांव अराइयांवाला निवासी आयुष और नितिन के मुताबिक किसी कार्य से ताजेवाला की ओर जा रहे थे। इसी दौरान ताजेवाला मार्ग पर उन्हें सड़क किनारे एक पर्स पड़ा मिला। पर्स में 17 हजार रुपये, आधार कार्ड, पैन कार्ड, हैवी ड्राइविंग लाइसेंस सहित अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले। उन्होंने पर्स मालिक गांव मुजाफत खुर्द निवासी इंतजार से संपर्क किया और उसे बुलाकर नकदी व सभी दस्तावेज सौंप दिए। पूर्व पंच वाहिद अराइयांवाला, खुर्शीद अहमद, सचिन सरपंच और अयूब खान ने दोनों युवकों की प्रशंसा की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें