फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सेवानिवृत्त जेई की आइडी हैक कर लोगों से मांगे रुपये, भाई को बनाया शिकार

Mon, 24 Apr 2023 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। ठगों ने नगर निगम के सेवानिवृत्त जेई गुरु नानकपुरा निवासी हरकृष्णा गोपाल शर्मा के नाम से मैसेज भेज कर उनके भाई से 22 हजार रुपये ठग लिए। साइबर क्राइम थाना पुलिस को शिकायत भी दी गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद 18 अप्रैल को फिर से उनकी आइडी हैक करके आरोपियों ने उनके नाम से लोगों से रुपये मांगने के मैसेज भेजने शुरू कर दिए। इस बार उन्होंने हरियाणा पुलिस की वेबसाइट पर ऑनलाइन शिकायत कर दी।
विज्ञापन


सेक्टर-17 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हरकृष्णा गोपाल शर्मा ने बताया कि 21 फरवरी को उसकी आइडी हैक कर ली गई। इस आइडी से उनके रिश्तेदारों व दोस्तों को मैसेज भेजकर पैसों की मांग की गई। इसका पता लगने पर हरकृष्णा गोपाल ने हेल्पलाइन नंबर 1930 पर काल कर जानकारी दी। इसके बाद अपने रिश्तेदारों व दोस्तों को फोन कर बताया कि किसी को पैसे मत देना। आइडी हैक कर मैसेज भेजे जा रहे हैं, लेकिन इस बीच उनके भाई ने साइबर ठगों के दिए अकाउंट में अलग-अलग कर 22 हजार रुपये डाल दिए। इसके बाद फिर से उसकी आइडी को हैक करके लोगों को मैसेज भेजे गए तो उसने ऑनलाइन शिकायत दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें