संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। हरियाणा पेंशनर्स वेलफेयर सोसायटी रादौर की मासिक बैठक रविवार को शहीद उधम सिंह धर्मशाला में हुई। इस दौरान लंबित मांगों पर विचार-विर्मश किया गया। साथ ही मांगें पूरी करने की आवाज उठाई गई।
प्रधान ओमप्रकाश बड़शामी ने देश की सेनाओं को पाकिस्तान में ऑप्रेशन सिंदूर चलाकर आतंकियों का खात्मा करने पर बधाई दी। उन्होंने जनता से सरकार द्वारा समय समय पर मॉक ड्रिल में सहयोग करने की अपील की। बैठक में कर्मचारियों की अन्य मांगों पर विचार किया गया। जिन्हें लागू करने के लिए सरकार से मांग की गई।
इनमें 65,70, 75 वर्ष की आयु पर 5, 10 व 15 प्रतिशत बेसिक लाभ दिया जाए। पारिवारिक पेंशन पाने वालों को एलटीसी दी जाए। कोर्ट निर्णय सभी पर लागू हो। 18 महीने का डीएआर का एरियर दिया जाए। इस अवसर पर बलजीत सिंह, राजपाल, यशपाल शर्मा, अमृतलाल, रामेश्वरदास, नरोत्तमदास, कुलदीप शर्मा, रामचंद्र, कृष्णलाल, राजकुमार, चाननदास, मोलूराम, ऋषिपाल, बीर सिंह मौजूद रहे।