फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दाना-पानी मुहिम चलाएंगे सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारी

Tue, 06 May 2025 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। ऑल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक पेंशनर्स एंड रिटायरीज एसोसिएशन के यमुनानगर सर्कल प्रेसिडेंट चमन लाल ने सभी सदस्यों से आग्रह किया कि हरियाणा सरकार की दाना पानी मुहिम को आगे बढ़ाएं। सभी अपने घरों की छतों पर पक्षियों के लिए मिट्टी के बर्तनों में पानी रखें। बढ़ती गर्मी और चिलचिलाती धूप में इंसानों की ही तरह पक्षियों को भी पानी की सख्त आवश्यकता होती है।
सर्कल सचिव सुरेश पाल कांबोज ने कहा कि आज से ही ये कार्य शुरू कर देना चाहिए। हमारे छोटे-छोटे प्रयास भी प्रकृति और पर्यावरण की भलाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। जैसे-जैसे तापमान बढ़ता है पक्षियों के लिए प्राकृतिक जल स्रोत सूखने लगते हैं। उन्हें पानी की तलाश में लंबी दूरी तय करनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में अगर हर सदस्य अपने घर के बाहर एक सादा मिट्टी का बर्तन भरकर रख दें तो न जाने कितनी निर्दोष जान की प्यास बुझ सकती है। यह न केवल एक मानवीय कर्तव्य है बल्कि प्रकृति के साथ सह अस्तित्व का एक सुंदर उदाहरण भी है। मिट्टी के बर्तन में रखा गया पानी ठंडा रहता है और पक्षियों के लिए यह एक सुरक्षित जल स्रोत बन जाता है। यह छोटा सा काम न केवल पक्षियों की जान बचा सकता है बल्कि हमारे मन में दया, करुणा और पर्यावरण के प्रति जागरूकता भी बढ़ाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें