फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने का संकल्प

Fri, 07 Mar 2025 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। निजामपुर गांव में गुर्जर समाज की शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित बैठक में कई सामाजिक बुराइयों से दूर रहने का संकल्प किया गया। यह बैठक ऋषिपाल गुर्जर की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में समाज में बढ़ रही सामाजिक कुरीतियों पर चिंता प्रकट करते हुए इनसे दूर रहने का संकल्प किया गया।
संकल्प के अनुसार किसी भी मृत्यु भोज पर साधारण भोजन तेरहवीं पर करने के अलावा किसी प्रकार के दिखावे से परहेज किया जाएगा। अस्थियों की रस्म पर ग्रामीणों की रोटी बंद करके दूरदराज से पहुंचे रिश्तेदारों के लिए साधारण दाल रोटी की व्यवस्था की जाएगी। शादी एवं किसी खुशी के अवसर पर एक व्यक्ति का न्योता होगा। बरात में सुविधा के अनुसार लोगों को ले जाया जा सकेगा।
विज्ञापन

अनावश्यक खर्च व दिखावा नहीं किया जाएगा। नौजवानों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जाएगा। गाय व गरीब की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहते हुए भ्रुण हत्या जैसी सामाजिक बुराई को दूर करने के लिए जागरूकता अभियान चलाने का भी संकल्प किया गया। बैठक में समाज के लोगों ने समाज के पिछड़ेपन को दूर करने के लिए सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन पर जोर देते हुए शिक्षा को माध्यम बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

ऋषि पाल गुर्जर ने कहा कि किसी समाज के लिए सबसे पहली जरूरत शिक्षा है, ताकि युवा पढ़-लिखकर समाज का नाम रोशन करके उच्च पद हासिल करें। उन्होंने कहा कि जब उच्च शिक्षा के लिए युवाओं में रूझान नहीं बढ़ाया जाएगा, तब तक यह उपलब्धि हासिल करना भी संभव नहीं है। उन्होंने डीजे पर भी रोक लगाने बारे में विचार रखे। इस अवसर पर पूर्व सरपंच रामकुमार गुर्जर, बरखा राम, प्रेम चंद नंबरदार, निर्मल सिंह, मनीष कुमार, अनिल कुमार, पवन कुमार, धर्मवीर, राजेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें