अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते सीएम के ओएसडी राकेश संधू। डीआईपीआरओ
यमुनानगर। मुख्यमंत्री हरियाणा के ओएसडी राकेश संधू ने जिला सचिवालय के सभागार में सीएम विंडो पर प्राप्त शिकायतों के निपटान को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सीएम विंडो पर आने वाली प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लिया जाए और तय समय-सीमा के भीतर समाधान सुनिश्चित किया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ओएसडी राकेश संधू ने अधिकारियों से विभागवार सीएम विंडो में प्राप्त शिकायतों, लंबित मामलों की संख्या और उनके निपटान की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सीएम विंडो की स्वयं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी नियमित रूप से समीक्षा करते हैं, इसलिए सभी विभाग यह सुनिश्चित करें कि उनके स्तर पर कोई भी शिकायत लंबित न रहे। राकेश संधू ने यह भी कहा कि एमिनेंट पर्सन नागरिकों की समस्याओं को सुनकर संबंधित विभागों तक पहुंचाएं और उनके समाधान में सक्रिय सहयोग करें। संवाद
अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते सीएम के ओएसडी राकेश संधू। डीआईपीआरओ