फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: राजेश सेठी पंजाब नेशनल बैंक पेंशनर्स में हुए शामिल

Thu, 22 Jan 2026 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
राजेश सेठी को कार्यकारिणी में जगह मिलने पर सम्मानित करते पदा​धिकारी। स्वयं
विज्ञापन
जगाधरी। सेक्टर-17 हुडा निवासी राजेश सेठी को ऑल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक पेंशनर्स एंड रिटायरीज एसोसिएशन सर्कल यमुनानगर की कार्यकारिणी में स्थान दिया गया है। एसोसिएशन के सर्कल अध्यक्ष चमन लाल कैंसे ने बताया कि आज कोर कमेटी की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि राजेश सेठी को शामिल किया जाए। अध्यक्ष के इस प्रस्ताव को सभी सदस्यों ने पूर्ण सहमति प्रदान की। एसोसिएशन के पैट्रन हरजीत लांबा ने सेठी के निवास स्थान पर जाकर उनके परिवार की सहमति से उन्हें शॉल भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर केंद्रीय संगठन सचिव आरके वोहरा, पैट्रन हरजीत लांबा, सर्कल अध्यक्ष चमन लाल कैंसे, सर्कल सचिव एसपी कांबोज, अनिल पराशर और चंद्र मणि भाटिया उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

राजेश सेठी को कार्यकारिणी में जगह मिलने पर सम्मानित करते पदाधिकारी। स्वयं

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें