फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सीएम से सढौरा ग्राम पंचायत बहाल करने की गुहार

Fri, 09 Aug 2024 03:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। युवा पंचायत संघर्ष समिति के सदस्यों ने वीरवार को चंडीगढ़ में सीएम नायब सैनी से मुलाकात करके अपनी बात रखी। सदस्यों ने सीएम से नगर पालिका भंग करके पंचायत बहाल करने की गुहार लगाई।
समिति के अध्यक्ष राजू सैनी ने नगरपालिका के कारण अधिकतर कस्बावासियों को हो रही परेशानी के बारे में सीएम को बताय। उन्होंने बताया कि अफसरशाही, करों के बोझ व अन्य असुविधाओं के कारण कस्बावासी परेशान हो चुके हैं। कस्बे में अधिकतर लोग किसान या मजदूर वर्ग के हैं और नगरपालिका के करों का बोझ सहने में असमर्थ हैं। ग्राम पंचायत के पहले कार्यकालों के दौरान कस्बे का बेतहाशा विकास होने के अलावा लोगों को कोई परेशानी नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर नगरपालिका को भंग करके ग्राम पंचायत बहाल करने की मांग की जा रही है। राजू सैनी ने बताया कि सीएम नायब सैनी ने उनकी बात को गंभीरता से सुनने के बाद इस बारे में अधिकारियों से बात करने का वादा किया। इस दौरान इंद्रजीत सिंह ढिल्लों, मंगतराम सैनी, चमन कश्यप, हरीश गुजराल, देवीदयाल सैनी, रमेश सैनी, मास्टर फकीर चंद, जितेन्द्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें