फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ब्लैक स्पॉट पर दो दिन में मांगी रिपोर्ट

Sun, 30 Mar 2025 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। रोड सेफ्टी की बैठक को लेकर लंबे समय के बाद किसी अधिकारी ने इतनी गंभीरता दिखाई है। ब्लैक स्पॉट पर लगातार हो रहे हादसों को लेकर डीसी पार्थ गुप्ता ने इस बार कड़ा रुख इख्तियार किया है। डीसी ने ब्लैक स्पॉट की खामियों को लेकर दो दिन में रिपोर्ट मांगी है, जिसके बाद अधिकारी दौड़े-दौड़े फिर रहे हैं।
वहीं डीसी ने सड़क हादसों में दो प्रतिशत की कमी लाने के निर्देश भी दिए हैं। ब्लैक स्पॉट में सबसे ज्यादा प्वाइंट उपमंडल जगाधरी क्षेत्र में हैं। शनिवार व रविवार की छुट्टी है। इसलिए माना जा रहा है कि सभी अधिकारी सोमवार को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे। जिले में हादसों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है, इसके बावजूद अधिकारी सड़क सुरक्षा की बैठक को गंभीरता से नहीं ले रहे।
विज्ञापन

वर्ष 2022 में जिले में 237 मौत, 2023 में 242 मौत व 2024 में 227 मौत हुई हैं। जबकि इस साल मार्च तक 49 लोग सड़क हादसों में अपनी जान गंवा चुके हैं। सहारनपुर-पंचकुला नेशनल हाईवे-344 पर नौ ब्लैक स्पॉट हैं जहां पर लगातार हादसे हो रहे हैं। हाईवे पर थाना छप्पर के अड्डे पर 19 हादसे, भमनौली जंक्शन पर 16 हादसे, कैल में 15 हादसे, सुढैल में 09, हरनौल में 11, औरंगाबाद में 13, खंडवा जक्शन में 11, करेहड़ा खुर्द में 22 व कलानौर जंक्शन पर 13 हादसे हो चुके हैं।
पार्थ गुप्ता ने फरवरी माह में जो रोड सेफ्टी की बैठक ली थी, उसमें अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दे दिया था कि धरातल पर काम करके दिखाना होगा। उन्होंने तो यहां तक कह दिया था कि रोड सेफ्टी की बैठक का मतलब यह नहीं कि यहां आओ और चाय-पकौड़े खाकर वापस चले जाओ।
इसके बावजूद संबंधित विभागों के अधिकारियों ने उनकी बात को गंभीरता से नहीं लिया। काम न करने वाले अधिकारियों को डीसी की फटकार भी सुननी पड़ी। पार्थ गुप्ता ने साफ कर दिया कि अगले बिंदुओं पर काम तभी होगा जब पिछले पूरे होंगे। अगली बार जब रोड सेफ्टी की बैठ होगी तो वह पिछले एजेंडे पर ही होगी।
विज्ञापन

वन विभाग को पेड़ों की छंटाई के लिए लिखा
नेशनल हाईवे व लिंक मार्गों के मोड़ पर काफी पेड़ ऐसे हैं जिनकी झुकी टहनियां हादसों का कारण बन रही हैं। इन झुकी टहनियों की वजह से वाहन चालकों को हाईवे से लिंक रोड पर मुड़ते समय हादसे का शिकार हो जाते हैं। आरटीए ने जिला वन अधिकारी कों पेड़ों की टहनियों की छंटाई के लिए लिखा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें