संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। सोशल मीडिया के दौर में साइबर वित्तीय धोखाधड़ी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ठग आए दिन किसी न किसी को अपना शिकार बना उनके बैंक खाते को खाली करने में लगे हैं। ऐसे मामलों को ध्यान में रखते कहा कि वे ऐसे मामलों की तत्काल सूचना हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क दें।
डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि पिछले कुछ सालों से लोगों में ऑनलाइन शॉपिंग के बढ़ते क्रेज के चलते अक्सर लोग सोशल मीडिया पर बंपर डिस्काउंट, लॉटरी या फिर इनामी विज्ञापनों के लालच व झांसे में आकर स्वयं का नुकसान कर बैठते हैं। ऐसे में आमजन पहले यह सुनिश्चित कर लें कि इस्तेमाल की जा रही वेबसाइट सुरक्षित है या नहीं।
डीसी ने साइबर अपराधों से सावधान रहने की अपील की। साइबर धोखाधड़ी जैसे अपराध की रिपोर्ट करने के लिए पुलिस स्टेशन जाकर पारंपरिक तरीके से एफआईआर करवाना व उसकी जांच होना एक लंबी प्रक्रिया है। ऐसे में तुरंत कार्रवाई के लिए हेल्पलाइन का विकल्प सबसे सर्वोत्तम माध्यम है। उन्होंने कहा कि पीड़ित व्यक्ति साइबर क्राइम की वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है।