फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्यंत को डिप्टी सीएम की कुर्सी से हटाना स्टंट : सैनी

Fri, 12 Apr 2024 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर (यमुनानगर)। प्रदेश में सभी बिरादरी के लोगों की नाराजगी के कारण मनोहर लाल खट्टर को सीएम की कुर्सी से हटाया गया। पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को आनन-फानन गठबंधन तोड़कर कुर्सी से हटाना, एक राजनीतिक स्टंट है। यह बातें पूर्व सांसद राजकुमार सैनी ने अनाज मंडी रादौर में पत्रकार वार्ता के दौरान कहीं।
राजकुमार सैनी ने दावा करते हुए कहा कि कोई वर्ग ऐसा नहीं है, जिसने मनोहर लाल खट्टर का विरोध नहीं किया हो। प्रदेश में सैनी समाज का ओबीसी में सबसे बड़ा वोट बैंक है। राजकुमार सैनी ने कहा कि जब भाजपा को उनके चुनाव लड़ने की बात सोशल मीडिया से पता चली तो आनन-फानन नायब सिंह सैनी को सीएम बनाया गया। भाजपा सरकार में बेरोजगारी के कारण युवा परेशान हो रहा है। सरकारी विभागों में लाखों पद रिक्त पड़े हैं।
विज्ञापन

सरकार चाहे तो एक परिवार एक नौकरी की योजना शुरू कर लाखों बेरोजगारों को रोजगार दे सकती है। सैनी बिरादरी ओबीसी वर्ग में सबसे बड़ी बिरादरी है। उन्होंने कहा कि सैनी बिरादरी को अपने साथ लगाने के लिए भाजपा ने नायब सिंह को मुख्यमंत्री बनाया है। भाजपा का उद्देश्य मात्र ओबीसी समुदाय के वोट हासिल करना है।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि भाजपा ने कभी पिछड़े वर्ग का भला नहीं किया। मात्र वोट लेने के लिए पिछड़े वर्ग का इस्तेमाल किया, पर अब पिछड़ा वर्ग समझ चुका है कि भाजपा उनका वोट हथियाने के लिए राजनीति कर रही है। मौके पर कुलदीप सैनी, मामन सैनी व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें