जठलाना। पंचायत की जमीन की पैमाइश और बोर्ड लगाने को लेकर हुए विवाद के मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। सरपंच की शिकायत पर गांव के ही 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सरपंच का आरोप है कि आरोपियों ने पंचायत की जमीन से बैनर फाडा है सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की है।
मामला जठलाना थाना क्षेत्र के राझेड़ी गांव का है। सरपंच मोनिका ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 21 फरवरी को बीडीपीओ के आदेश पर पंचायती जमीन पर बुनियादी के बैनर लगाए गए थे। उस समय अनिल कुमार प्रवीण कुमार, सुखविंद्र ने अपने साथियों के साथ पहुंचक बैनर फाड दिया था। साथ ही गाली गलौच करते हुए अभद्रता की थी। यही नहीं आरोपियों ने सरकारी कार्य में भी बाधा पहुंचाई थी। इस मामले में थाने में शिकायत दी थी। पुलिस ने पहले दोनों पक्षों को बुलाया था। लेकिन, एक पक्ष के न पहुंचने पर पुलिस ने सरपंच मोनिका की शिकायत पर सभी 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
खाली मकान से बिजली फिटिंग की तार चोरी
यमुनानगर। खाली मकान से चोरों ने बिजली फिटिंग के तार चोरी कर लिए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। टैगोर गार्डन निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने मकान का नवीनीकरण कर रहे हैं। मकान में बिजली फिटिंग के तार चोरी कर लिए। जिसकी कीमत करीब 1,50000 रुपये है।