फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: धूप से राहत, बर्फीली हवा से दिक्कत

Sun, 08 Feb 2026 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
जगाधरी नागरिक अस्पताल में धूप सेंकते लोग। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। लगातार धूप निकलने से दिन के मौसम में काफी अंतर आ गया है, लेकिन रात को नमी व तापमान कम होने के कारण सर्दी और ठिठुरन बनी हुई है।
शनिवार को भी दिन में मौसम खुशनुमा रहा। सुबह से खिली तेज धूप ने लोगों को सर्दी से काफी राहत पहुंचाई। दिन ढलते ही बर्फीली हवा ने ठिठुरन बढ़ा दी। शनिवार को चौथे दिन भी सुबह धूप खिली। इस दौरान शहर में कोहरा न दिखा, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में धुंध छाई रही। इससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। धूप से तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। इस दौरान अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस पर ही ठिठका रहा। न्यूनतम तापमान कम होने से रात को ठंड रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें