फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बूंदाबांदी से मिली राहत, दो डिग्री गिरा तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। दो दिन प्रचंड गर्मी के बाद रविवार को मौसम ने करवट ली। सुबह धूप निकली, लेकिन 10 बजे के बाद आसमान काले बादलों से भर गया। करीब सात किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली। दोपहर करीब डेढ़ बजे से करीब एक घंटा बूंदाबांदी से मौसम सुहावना हो गया। इस दौरान तापमान में भी दो डिग्री सेल्सियस की कमी देखने को मिली।
बूूंदाबांदी ने लोगों को गर्मी से काफी राहत दी। मौसम विभाग ने पूरा सप्ताह बारिश की संभावना जताई है। वहीं, रविवार को जिले में अधिकतम 33 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार इस पूरे सप्ताह बारिश बारिश से जिले के तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस तक की कमी आएगी।
विज्ञापन

पूरा सप्ताह अन्य दिनों की अपेक्षा गर्मी कम रहेगी और करीब 11 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलेगी। जिससे मौसम सुहावना बना रहेगा। बता दें कि कुछ दिन से तेज धूप के कारण गर्मी बढ़ गई थी। हालांकि तापमान ज्यादा नहीं था, लेकिन उमस के कारण लोगों को काफी बेचैनी रही। रविवार को मौसम बदलने से लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से शनिवार तक अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। सोमवार को अधिकतम 31, मंगलवार को 29, बुधवार को 31, वीरवार को 30, शुक्रवार को 30, शनिवार को 31 डिग्री तापमान रहने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें