फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बादलों से राहत, दो दिन बारिश के आसार

Sat, 04 Jul 2026 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
बादल छाने से जगाधरी रोड पर दिखी चहल-पहल। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। दो दिन पहले हुई बारिश से जिले का मौसम सुहावना बना हुआ है। बादलों की आवाजाही से गर्मी का असर पहले की तुलना में कम है। शुक्रवार को मौसम का यही मिजाज देखने को मिला।
धूप न होने से गर्मी कम रही और हवा ने मौसम खुशनुमा बना दिया। मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को बारिश की संभावना जताई है, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलेगी। वहीं शुक्रवार को तापमान में वृद्धि हुई, लेकिन बादल छाने गर्मी का अहसास कम हुआ। उधर किसान भी अच्छी बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, चूंकि धान की रोपाई के लिए यह अमृत समान साबित होगी। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी हुई। इसके साथ 13 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली। हवा ने मौसम खुशनुमा बनाए रखा।
विज्ञापन

इस दौरान सुबह से आसमान में बादलों का आना-जाना लगा रहा और बीच-बीच में हल्की धूप भी निकलती रही। दोपहर को धूप निकली तो इससे उमस बढ़ गई, जिस कारण लोगों को चिपचिपी गर्मी और बेचैनी का सामना करना पड़ा।
शाम करीब चार बजे के बाद चली हवा ने मौसम को फिर से खुशनुमा बना दिया। तापमान में हल्की गिरावट महसूस होने से लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम सुहावना होने के कारण शाम के समय बाजारों में भी रौनक बढ़ गई और लोग खरीदारी के लिए घरों से बाहर निकले।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ डॉ. अजीत सिंह ने बताया कि दो दिन जिले में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। यदि अच्छी वर्षा होती है तो इससे धान की रोपाई करने में तेजी आएगी और किसानों को सिंचाई पर होने वाले अतिरिक्त खर्च से भी राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें