फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बादल छाने से राहत, कल बारिश की संभावना

Tue, 02 Jun 2026 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
धूप से बचने के लिए छतरी लगाकर सब्जी बेचता व्य​क्ति। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन






जगाधरी। दो दिनों बारिश के बाद सोमवार को भी आसमान पर घने काले बादलों से भरा रहा। इससे लोगों को भीषण गर्मी व लू से काफी हद तक राहत मिली। इसके साथ हवा चलती रही, जिससे मौसम सुहाना बना रहा। विभाग ने तीन दिन मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना जताई है। बुधवार को बारिश होने के आसार है।।

सोमवार की शुरुआत सुहाने मौसम के साथ हुई। सुबह धूप न होने और हवा चलने से मौसम में ठंडक बनी रही। इस दौरान अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य दिनों की तुलना में कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस पर ठिठक गया। इसके साथ करीब 11 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलती रहीं, जिससे वातावरण में ठंडक का एहसास बना रहा।
विज्ञापन

दोपहर करीब साढ़े 12 बजे धूप निकली, हालांकि अन्य दिनों की अपेक्षा धूप हल्की रही। लेकिन इससे उमस बढ़ गई। दोपहर में बढ़ी उमस के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, शाम चार बजे के बाद एक बार फिर मौसम पलटा और बादल छाने लगे। बादल छाने व हवा चलने से मौसम सुहावना बन गया, जिसका लोगों ने खूब लुत्फ उठाया।
विज्ञापन


कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ डॉ. अजीत सिंह ने बताया कि तीन दिन जिले में बादल छाए रहने की संभावना जताई है। इसके साथ ही बुधवार को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। यदि बारिश होती है तो तापमान में और गिरावट आने के साथ गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय मौसमी परिस्थितियों से अगले कुछ दिनों तक मौसम अपेक्षाकृत अनुकूल रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें