फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मार्केटिंग, टीमवर्क स्पर्धा में गुरसीस, काश्वी और अर्शप्रीत की टीम प्रथम

Tue, 17 Mar 2026 03:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। मुकंद लाल नेशनल कॉलेज में उद्यमिता विकास क्लब (ईडीसी) की ओर से आयोजित ईडी मेला आयोजित किया गया। इसमें छात्रों ने अपने बिजनेस आइडिया, रचनात्मकता और उद्यमिता कौशल में प्रतिभा दिखाई। इस अवसर पर मार्केटिंग, टीमवर्क स्पर्धा का आयोजन किया गया। निर्णायक मंडल की ओर से किए गए मूल्यांकन के बाद टीम गर्ल्स ने प्रथम स्थान हासिल किया। इस टीम में गुरसीस, काश्वी और अर्शप्रीत शामिल रहीं।
विज्ञापन

द्वितीय स्थान टीम क्राफ्टी ड्रीमर्ज़ को मिला, जिसमें शानू, पवलीन कौर और कृष्णा शामिल थीं। वहीं टीम देसी जायका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जिसमें सोनू यादव, दिशा गर्ग और जस्मीत कौर ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में उद्यमिता की भावना को प्रोत्साहित करना और उन्हें व्यवसाय से जुड़ा व्यावहारिक अनुभव देना था। मेले में विभिन्न टीमों ने स्टॉल लगाकर हस्तनिर्मित उत्पादों, खाद्य पदार्थों और अन्य रचनात्मक वस्तुओं को प्रदर्शित किया। छात्रों ने अपने स्टॉल के माध्यम से मार्केटिंग, टीमवर्क और व्यापारिक सोच का परिचय दिया। । संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें