फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जिला युवा महोत्सव के लिए 17 तक कराएं पंजीकरण

Wed, 11 Nov 2026 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिला युवा महोत्सव के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिताओं में भाग लेने के इच्छुक युवा 17 नवंबर तक अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के प्रिंसिपल भूपिंद्र सिंह ने बताया कि महोत्सव में समूह लोक नृत्य, समूह लोकगीत, चित्रकला, नुक्कड़ नाटक, काव्य लेखन और लोक संगीत वाद्ययंत्र प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। श्रेणी-ए में भाग लेने वाले युवाओं की आयु 17 अगस्त को 15 से 29 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
विज्ञापन

प्रतिभागियों के लिए माई भारत पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। प्रतियोगिताओं में केवल जिला यमुनानगर के निवासी ही हिस्सा ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि प्रत्येक प्रतिभागी केवल एक प्रतियोगिता श्रेणी में भाग ले सकता है। विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग के सांस्कृतिक ट्रैक के पिछले प्रतिभागी इस वर्ष प्रतियोगिता के लिए पात्र नहीं होंगे।
चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को ए-3 आकार के कागज पर अधिकतम छह घंटे में चित्र बनाना होगा। इसके साथ 20 से 30 शब्दों का कैप्शन भी देना होगा। नुक्कड़ नाटक की अधिकतम अवधि सात मिनट और मौलिक कविता लेखन के लिए 90 मिनट का समय निर्धारित किया गया है। समूह लोक नृत्य और लोकगीत की प्रस्तुति पांच से आठ मिनट की होगी।
विज्ञापन

वहीं,लोक वाद्ययंत्र प्रतियोगिता में प्रस्तुति के लिए अधिकतम सात मिनट और सेटअप के लिए पांच मिनट निर्धारित किए गए हैं। इच्छुक युवा निर्धारित समय सीमा में राजकीय आईटीआई, यमुनानगर पहुंचकर पंजीकरण करा करा सकते। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9466739201 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें