फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: वाहनों व ब्लैक स्पॉट पर लगाए जाएंगे रिफ्लेक्टर टेप

Sun, 16 Nov 2025 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
ऑटो पर रिफ्लेक्टर टेप लगाती मेयर सुमन बहमनी व मौजूद एसपी कमलदीप गोयल। संवाद - फोटो : एसटीएफ और एका पुलिस द्वारा गिरफ्तार मिलावटी पेट्रोल-डीजल के कारोबार में संलिप्त अंतरराज्यीय गिरोह। स्रोतःपुलिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। रोट्रेक्ट यमुनानगर की ओर से ब्लाइंड स्पॉट्स व वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाने के लिए प्रोजेक्ट रिफ्लेक्ट सेफ बी सीन, बी सेफ अभियान शुरू किया गया। इसकी शुरुआत मेयर आवास से मेयर सुमन बहमनी व एसपी कमलदीप गोयल ने ऑटो रिक्शा व अन्य वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाकर की।

सुमन बहमनी ने कहा कि सर्दी का मौसम शुरू हो चुका है। कुछ दिन बाद सड़कों पर कोहरा दिखाई देने लगेगा। कोहरे के कारण सड़क पर दृश्यता बेहद कम हो जाती है, जिससे दुर्घटनाओं की संभावनाएं कई गुना बढ़ जाती है। शहर में काफी वाहन ऐसे हैं, जिनमें इंडीगेटर, रिफ्लेक्टर नहीं होते। इसके चलते हादसे होते हैं। अक्सर देखा गया है कि बड़े वाहन चलते-चलते अचानक खराब हो जाते हैं और सड़क के बीच खड़े हो जाते हैं।
विज्ञापन

ऐसे समय पर पीछे से आने वाले वाहन चालकों को खराब वाहन दिखाई नहीं देता और उनका वाहन सीधे उस रुके हुए बड़े वाहन के नीचे घुस जाता है, जिससे गंभीर दुर्घटना हो जाती है। कई बार ऐसी दुर्घटनाओं में चालक सहित अन्य लोगों की मौत तक हो जाती है। ऐसे हादसों पर अंकुश लगाने के लिए रोट्रेक्ट यमुनानगर द्वारा रिफ्लेक्टर लगाने का कार्य बहुत सराहनीय है।


एसपी कमलदीप गोयल ने कहा कि संस्था द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर रिफ्लेक्टर लगाने का कार्य बहुत सराहनीय है। सर्दी के मौसम में हादसों का ग्राफ बढ़ता है। सर्दी में कोहरे के चलते दृश्यता कम होने के कारण हादसों में बढ़ोतरी होती है। इसलिए सभी वाहन चालकों ने अपील है कि वे अपने वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए।
विज्ञापन

कोहरे में यात्रा करते समय लो-बीन हेडलाइट का प्रयोग करें, वाहन की गति नियंत्रित रखें और खराब वाहनों से दूरी बनाकर सावधानीपूर्वक आगे बढ़ें। मौके पर आयुष विभाग के पूर्व निदेशक डॉ. सतपाल बहमनी, पार्षद विभोर पाहुजा, रविंद्र सिंह, रोट्रेक्ट यमुनानगर के चेयरपर्सन शिवांश गुप्ता, प्रधान कार्तिक मलिक, मन्नु, तन्मय, अविकांत, छावी, ध्रुव, भानू, रिषभ, निखिल, अदिति, गौतम, पर्थ, सौरभ, शिवम मित्तल मौजूद रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें