फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नगर कीर्तन का स्वागत करेंगे सीएम

Sun, 16 Nov 2025 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक करते विधायक घनश्याम दास। डीआईपीआरओ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी वर्ष पर प्रदेश स्तरीय नगर कीर्तन 18 नवंबर को यमुनानगर में प्रवेश करेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी यात्रा का साढौरा में स्वागत करेंगे। इसके बाद यात्रा जिले की चारों विधानसभा के विभिन्न स्थानों से होते हुए 22 नवंबर को झीवरहेड़ी से कुरुक्षेत्र रवाना होगी।
यात्रा की तैयारियों को लेकर शनिवार को विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इसमें जिलाध्यक्ष राजेश सपरा, मेयर सुमन बहमनी, पूर्व मेयर मदन चौहान, रामनिवास गर्ग, भारत भूषण जुयाल, रोजी मालिक आनंद सहित सभी मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, पूर्व मंडल अध्यक्ष और सभी निगम पार्षद पहुंचे। बैठक में यात्रा का जिले में स्वागत व्यवस्था, रूट मैप, सेवाएं और सुरक्षा प्रबंधों पर चर्चा की गई। विधायक ने कहा कि चारों विधानसभा में यात्रा का भव्य स्वागत सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी वर्ष के उपलक्ष्य में नगर कीर्तन यात्राएं निकाली जा रही हैं, जो सभी जिलों से होकर गुजरेंगी। इन यात्राओं का समापन 24 नवंबर को कुरुक्षेत्र में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुरुक्षेत्र में ऐतिहासिक महासमागम में मुख्यातिथि के रूप में पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि 18 नवंबर को यात्रा साढौरा से जिले में प्रवेश करेगी। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी यात्रा का स्वागत करेंगे। जिलेभर में सिख संगत सहित सभी समुदायों द्वारा यात्रा के मार्ग में विभिन्न स्थानों पर तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें