फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर की चपेट में आने से मैनेजर की मौत

Thu, 26 Dec 2013 04:45 PM IST
यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खारवन रोड स्थित गढ़ी बंजारा गांव के पास डंपर की चपेट में आने से एक फैक्टरी के मैनेजर की मौत हो गईस जबकि नेशनल हाईवे नंबर-73 पर गांव खुंडेवाला मोड़ के पास बाइक की नील गाय से टक्कर होने पर एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन



सदर जगाधरी पुलिस के एएसआई महेंद्र सिंह ने बताया कि खारवन रोड पर गांव गढ़ी बंजारा के क्षेत्र में महादेव बायो एनर्जी के नाम से एक प्राइवेट फैक्टरी है। बुधवार को फैक्टरी का मैनेजर कालिंदी कॉलोनी निवासी जितेंद्र कुमार फैक्टरी के नजदीक एक डंपर को पीछे हटवा रहे थे।


 इस दौरान डंपर के चालक ने लापरवाही से वाहन चलते समय उसे टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक डंपर के टायर जितेंद्र के ऊपर से गुजर गए। इस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। जांच अधिकारी एएसआई महेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जल्द ही उसे काबू कर लिया जाएगा,वहीं दूसरी ओर नेशनल हाइवे नंबर 73 पर खुंडेवाला गांव के मोड़ के नजदीक बाइक व नील गाय की टक्कर में गांव परवालो निवासी 29 वर्षीय मांगाराम की मौत हो गई। एएसआई विपिन कुमार ने बताय कि बुधवार शाम को गांव परवालो निवासी मांगा राम छप्पर से बाइक पर सवार होकर अपने गांव की ओर लौट रहा था।

जब वह खुंडेवाला गांव के मोड़ के नजदीक पहुंचा, तो इस दौरान अचानक उसकी बाइक के समक्ष नील गाय आ गई। इससे पहले मांगाराम अपनी बाइक को संभाल पाता, वह गाय से जा टकराया और नीचे गिर गया। इस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें