संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। एसडीएम जसपाल सिंह गिल ने सोमवार को लघु सचिवालय बिलासपुर के सभागार में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याएं सुनी और उनका समाधान किया। इस दौरान परिवार पहचान पत्र, बिजली, राशन कार्ड तथा विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से संबंधित आई तीन शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया।
एसडीएम गिल ने बताया कि प्रत्येक कार्य दिवस लगने वाले इस समाधान शिविर में नागरिकों की परिवार पहचान पत्र, बिजली, राशन कार्ड तथा विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं आदि से संबंधित समस्याएं सुनकर उनका संबंधित अधिकारियों द्वारा मौके पर ही समाधान किया जा रहा है।
प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार उपमंडल स्तर पर आयोजित किए जा रहे समाधान शिविरों में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा आमजन की समस्याओं का मौके पर ही प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जा रहा है। इस मौके पर नायब तहसीलदार बिलासपुर दलजीत सिंह, बिजली विभाग के एसडीओ रामकुमार, सीडीपीओ किरण बाला आदि मौजूद रहे।