फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: श्रीराम की मर्यादा के आगे नहीं टिक सका रावण का अहंकार

Fri, 03 Oct 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
व्यासपुर में विजयदशमी पर जलता रावण का पुतला। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिलेभर में दशहरे का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस पर्व पर गांवों से लेकर शहर में रावण, कुंभकरण व मेघनाथ के पुतलों का दहन हुआ। सुबह से देर शाम तक गलियों में बच्चे व युवा दो से दस फीट तक के रावण के पुतलों का दहन करते दिखे, वहीं शहर में सबसे ऊंचे रावण के 80 फीट के पुतले का दहन तेजली खेल परिसर में हुआ।
मॉडल टाउन दशहरा ग्राउंड में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के वेश में आए कलाकार के धनुष से बाण लगते ही 30 सेकेंड में 70 फीट रावण का पुतला जलकर खाक हो गया। इससे पहले यहां 65-65 फीट के कुंभकरण व मेघनाद के पुतले 20-20 सेकेंड में जलकर गिर गए। तीनों पुतलों के जलने के दौरान पटाखों व आतिशबाजी का शोर रहा और हजारों लोगों की ओर से लगाए जय श्रीराम के नारे गूंजते रहे।
विज्ञापन

मॉडल टाउन के दशहरा मैदान का कार्यक्रम श्री सनातन धर्म मंदिर सभा ने किया। यहां सुबह से क्रेन की मदद से पुतलों को खड़ा किया जाने लगा। दोपहर तक तीनों पुतले खड़े कर लिए गए। काफी संख्या में लोग रावण के पुतले की पूजा व उनसे आशीर्वाद लेते भी नजर आए।
मैदान के चारों ओर सुबह से शाम तक बच्चों के लिए धनुष, गदा, गुब्बारे व अन्य खिलौनों सहित खाद्य व पेय सामग्री की 200 से अधिक रेहड़ियां व फड़िया लग गईं। शाम चार बजे के बाद से यहां भीड़ बढ़ती गई और पुतलों के दहन के समय चार से पांच हजार से अधिक लोग जुट गए। आसपास के घरों की छतों पर भी सैकड़ों लोग दिखे। इनमें अधिकांश मोबाइल कैमरों से पुतलों के दहन के फोटो व वीडियो रिकॉर्ड करते दिखे।
पुतलों की लकड़ी लेने की होड़
पुतलों के जलकर गिरने के बाद उसकी लकड़ी लेने के लिए लोगों में होड़ रही। हालांकि गत वर्ष यहां जलता पुतला गिरने की घटना से सबक लेते हुए इस बार पुतलों के चारों ओर कुछ दूरी तक तारबंदी की गई, पर इसके बाद भी खासकर युवा पुतले जलते ही तारबंदी तोड़ते हुए पुतलों के दहन के स्थान पर पहुंच गए। हालांकि यहां भारी पुलिस बल तैनात था, बावजूद इसके आग की लपटों के बीच काफी युवा पुतलों से लकड़ी निकलते दिखे। ऐसे ही कई जलती लकड़ी लोगों के भीड़ के बीच से लेकर जाते दिखे और कई तो लकड़ी मिलने की खुशी में नाचते लगे।
विज्ञापन

पुतला दहन के बाद सड़कों पर लग गया जाम
आयोजन से पहले पुलिस की ओर से आयोजन स्थान पर डीएसपी रैंक के अधिकारी व चारों ओर पुलिस तैनात करने की बात कही गई थी। पुतलों के दहन से पहले ऐसा ही नजर आया, पर पुतलों के दहन के बाद आयोजन स्थल के चारों ओर ट्रैफिक जाम हो गया। इसी तरह, रेलवे जगाधरी वर्कशॉप के खेल मैदान में रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों को दहन किया गया। पुतलों का दहन होने पर लोगों घर लौटने लगे। इससे जाम लग गया।

Next
AU ऐप में पढ़ें