साढौरा। रत्तुवाला गांव में वॉलीबाॅल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बरसात से बाधित प्रतियोगिता के पहले मैच में मेजबान रत्तुवाला की टीम ने नौशहरा गांव की टीम को हराया। विजेता टीम को पुरस्कार प्रदान किए गए।
मुख्यातिथि युवा समाजसेवी महेश बैंस ने कहा कि नशे से दूर रहने के लिए खेलों में हिस्सा लेना प्रभावी तरीका है। खेल युवाओं को शारीरिक रूप से सक्रिय, मानसिक रूप से स्वस्थ रखता है और उन्हें नशे की बुराई से बचाता है।
उन्होंने कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक विकास, सामाजिक संपर्क, आत्मविश्वास और जीवन में अनुशासन को बढ़ावा देते हैं। युवाओं को खेलों में आवश्यक रूप से हिस्सा लेना चाहिए। इससे उनका शारीरिक और मानसिक विकास होगा। इस दौरान अंकित बैंस, सुरेंद्र अनुज समेत अन्य मौजूद रहे। संवाद