फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जरूरतमंदों को वितरित किया राशन

Mon, 19 Jan 2026 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
जरूरतमंदों को राशन वितरित करते समिति के सदस्य। संस्था - फोटो : मुर्तिहा वन रेंज में विभाग द्वारा पकड़ा गया तस्कर।
विज्ञापन
यमुनानगर। श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति ने श्री शिव मंदिर बस स्टैंड के नजदीक जरूरतमंद परिवारों को मासिक राशन सामग्री वितरित की। इस इस दौरान आटा, चीनी, दाल, साबुन, सर्फ, घी सहित अन्य आवश्यक सामग्री प्रदान की गई। अतिथि उद्योगपति संजय गर्ग, किरण गर्ग, ज्यूडिशियल कर्मचारी संघ के प्रधान प्रीतम सिंह ने मानव सेवा को सर्वोच्च धर्म बताते हुए कहा कि अपनी नेक कमाई से जरूरतमंदों की सहायता करना पुण्य का कार्य है। सदस्य रविंद्र सिंह व केवल कृष्ण सैनी ने अपील की कि लोग बच्चों के जन्मदिवस, विवाह, पुण्य तिथि अथवा खुशी के अन्य अवसरों पर जरूरतमंद परिवारों की सहायता कर पुण्य के भागी बनें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें