फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ई-पॉस मशीन के धीमे नेटवर्क से राशन वितरण प्रभावित

Fri, 22 May 2026 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
प्रतापनगर डिपो में मौजूद उपभोक्ता व संचालक। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रतापनगर। सरकार की ओर से राशन डिपो धारकों को उपलब्ध करवाई गई नई ई-पॉस मशीनें अब परेशानी का सबब बनती जा रही हैं। डिपो संचालकों का आरोप है कि मशीनों का नेटवर्क बेहद धीमा होने के कारण राशन वितरण प्रभावित हो रहा है।
डिपो धारकों का कहना है कि एक घंटे में मुश्किल से 10 से 12 राशन कार्ड ही निकल पा रहे हैं, जबकि पूरे दिन में केवल 20 से 25 उपभोक्ताओं को ही राशन मिल पा रहा है। नई मशीनें मिलने पर उन्हें उम्मीद थी कि राशन वितरण पहले से अधिक तेज और सुविधाजनक होगा, लेकिन नेटवर्क समस्या के कारण हालात विपरीत हो गए हैं।
विज्ञापन

उनका कहना है कि सरकार ने मशीनों में फाइव जी तकनीक होने का दावा किया था, लेकिन मशीनें 2जी से भी धीमी गति से काम कर रही हैं। धीमे नेटवर्क के कारण डिपो पर लंबी कतारें लग रही हैं। राशन लेने पहुंचे बुजुर्ग, महिलाएं और मजदूर वर्ग के लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। कई बार मशीनें बीच में बंद हो जाती हैं या फिंगरप्रिंट प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाती।
विज्ञापन

डिपो धारक एसोसिएशन के जिला प्रधान सुशील मित्तल ने कहा कि इस समस्या से अधिकारियों को कई बार अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द नेटवर्क व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो डिपो धारक आंदोलन करने को मजबूर होंगे और राशन वितरण प्रभावित होगा। संचालकों ने सरकार से मशीनों की तकनीकी जांच और नेटवर्क व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें