फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: रतौली की टीम ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता

Sat, 31 Oct 2026 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
प्रतियोगिता का शुभारंभ करते अति​थि, उप​स्थित कमेटी सदस्य व ​खिलाड़ी। आयोजक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। गांव छलौर में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में रतौली की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में आसपास के विभिन्न गांवों की 12 टीमों ने भाग लिया।
शहीद उधम सिंह कांबोज क्रिकेट क्लब छलौर की ओर से करवाई इस प्रतियोगिता में कपालमोचन स्थित शहीद उधम सिंह कांबोज कमेटी के सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान कमेटी के प्रधान पवन कांबोज ने खिलाड़ियों को नशे से दूर रहने और खेलों में अपनी रुचि बढ़ाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपनी ऊर्जा सकारात्मक गतिविधियों में लगानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ रखते हैं, बल्कि अनुशासन और आत्मविश्वास भी बढ़ाते हैं। प्रतियोगिता में रतौली की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्रतिद्वंद्वी टीमों को पीछे छोड़ दिया। विजेता टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाया गया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली अन्य टीमों के खिलाड़ियों ने भी खेल भावना का परिचय दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें