फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: स्ट्रीट लाइटों से रोशन होगा रसूलपुर और लाहड़पुर

Wed, 17 Jan 2024 02:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। जिले के 35 महाग्राम की फिरनी पर स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा 3.41 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है, जिसके लिए गांव रसूलपुर व गांव लाहड़पुर ब्लॉक साढौरा में फिरनी पर लाइट लगाने का कार्य शुरू किया गया। जिला परिषद के फंड से दी गई इन लाइटों को लगाने का शुभारंभ जिला परिषद के चेयरमैन रमेश ठसका ने किया।
विज्ञापन

इन महाग्राम में गांव की फिरनी पर 90 वाट की एलईडी लाइट लगाकर रोशनी की जाएगी। इस अवसर पर जिला परिषद के सीईओ नवीन आहुजा, कार्यकारी अभियंता पंचायती राज लव कुमार, उपमंडल अधिकारी पंचायती राज साढौरा जोगिंद्र कुमार, कनिष्ठ अभियंता पंचायती राज साढौरा कौशल कुमार, सरपंच रसूलपुर नीलम गुलाटी, समाज सेवी ओमप्रकाश चुघ, दिपेश कुमार, पंच भूपेन्द्र गोचर, महिंद्रपाल, शिवचरण, प्रवीन कुमार, सुलेमान आसीन, सतपाल, लखम सिंह, संजय बांगर, सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें