फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पोस्टर मेकिंग स्पर्धा में राशि को पहला स्थान

Sat, 31 Jan 2026 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
एमएलएन कॉलेज में प्रतियोगिता के दौरान पेंटिंग बनाती प्रतिभागी। संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मुकंद लाल नेशनल कॉलेज के इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब की ओर से मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में पोस्टर मेकिंग और स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा राशि पंवार ने प्रथम स्थान हासिल किया।
बीकॉम तृतीय वर्ष की उर्वशी को द्वितीय, बीएससी प्रथम वर्ष की रिधिमा को तृतीय तथा बीए द्वितीय वर्ष की प्रतिभा को चतुर्थ स्थान मिला। वहीं स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में बीए द्वितीय वर्ष की अनु ने पहला, बीए प्रथम वर्ष की अंजलि ने दूसरा और बीएससी तृतीय वर्ष के छात्र दीपक देशवाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को मतदान के प्रति जागरूक करना और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना रहा।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रजातंत्र में युवाओं की भूमिका विषय पर व्याख्यान का आयोजन हुआ। वक्ता डाॅ. मनोहर गोयल ने वोट की महत्ता बताते हुए कहा कि भारत विश्व का सबसे युवा देश है और राष्ट्र को विकसित व समृद्ध बनाने में युवाओं की भागीदारी निर्णायक है। उन्होंने मतदाता सूची में नामांकन और मतदान में सहभागिता पर जोर दिया।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डाॅ. सविता गर्ग ने विद्यार्थियों को मतदान के महत्व से अवगत कराते हुए सशक्त भारत के निर्माण में योगदान का आह्वान किया। कार्यकारी प्राचार्य डाॅ. अनिल धवन ने कहा कि युवा पीढ़ी अपने वोट का सही इस्तेमाल कर देश में सकारात्मक बदलाव ला सकती है। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने अपने मतदान अधिकार का जिम्मेदारी से उपयोग करने की शपथ ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें