फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर में ताबड़तोड़ फायरिंग: GYM से बाहर निकले युवकों पर हमला, दो की हत्या और एक गंभीर; 50 से अधिक किए फायर

Thu, 26 Dec 2024 11:05 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)

सार

यमुनानगर में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिम से बाहर निकले तीन युवकों पर बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
यमुनानगर पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुनानगर के खंड रादौर के खेड़ी लक्खा सिंह में तीन युवकों पर बाइक सवार नकाबपोशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें यूपी के मखमूलपुर निवासी पंकज मलिक, गांव गोलनी निवासी वीरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उन्हेड़ी गांव के अर्जुन की गंभीर हालत है जिसे शहर के गाबा अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


बताया जा रहा नकाबपोश करीब पांच लोग थे जोकि दो बाइकों पर आए थे। नकाबपोशों ने उस दौरान तीनों युवकों पर फायरिंग शुरू कर दी जब तीनों युवक खेड़ी लक्खा सिंह में बनी पॉवर जिम से बाहर निकलकर कार में बैठ कर जाने लगे थे। इसी दौरान नकाबपोशों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन


नकाबपोशों ने 50 से अधिक फायर किए है जिससे मरने वाले युवकों का सीना पूरी तरह से गोलियों से छलनी हो गया। उधर, एसपी राजीव देशवाल ने गाबा अस्पताल में पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। एसपी के अनुसार नकाबपोशों की धरपकड़ के लिए टीमें तुरंत गठित कर दी गई है। मामला गैंगवार से भी जुड़ा हुआ लग रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें