फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शादी का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
एक व्यक्ति ने खुद को कुंवारा बताकर तलाकशुदा महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसे अपने साथ किराये के मकान में भी रखा। जब आरोपी की पत्नी वहां पहुंची तो पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है। उसने अब महिला ने शादी करने से इंकार कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी महावीर कॉलोनी निवासी सुधीर पर दुष्कर्म समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन



एक कॉलोनी निवासी 34 वर्षीय महिला ने बताया कि उसकी कपड़ों की दुकान है। सात वर्ष पहले उसकी दुकान पर महावीर कालोनी निवासी सुधीर कपड़े लेने के लिए आया था। जिसके बाद उनकी जान पहचान हो गई। दोनों के बीच बातचीत होने लगी। इस दौरान उसने उसे बता दिया कि वह तलाकशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। एक दिन आरोपी ने उसे कहा कि वह उससे शादी कर लेगा। वह उसकी बातों में आ गई। इसके बाद आरोपी उसके मकान में साथ ही रहने लगा। इस दौरान दोनों के बीच संबंध भी बने। आरोपी ने खुद को कुंवारा बताया था। मामला उस समय खुला। जब उसके घर पर आरोपी की पत्नी पहुंची। जिस पर काफी झगड़ा हुआ लेकिन आरोपी ने उससे वादा किया कि वह अपनी पत्नी से जल्द ही तलाक ले लेगा। इसके बाद आरोपी ने उसे बैंक कालोनी में किराए पर मकान दिलवा दिया। यहां पर आरोपी उसके पास ही रहने लगा। आस पड़ोस में भी सभी को बता दिया था कि वह उसकी पत्नी है। लेकिन कुछ दिनों बाद आरोपी ने उसे साथ रखने से इंकार कर दिया। उसके साथ मारपीट भी की और उसे घर से निकाल दिया। इस संबंध में उसने फर्कपुर थाना में शिकायत दी थी। जहां आरोपी ने गलती मानी और चार माह में अपनी पत्नी से तलाक लेकर उससे शादी करने की बात कही, लेकिन अपनी पत्नी से तलाक नहीं लिया। महिला थाना पुलिस ने मामले में आरोपी सुधीर के खिलाफ दुष्कर्म समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें